Ranchi: झारखंड में 1 जून से लेकर 28 जुलाई के बीच मानसून की स्थिति काफी कमजोर रही है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान झारखंड में कुल मिलाकर सामान्य से 26% कम बारिश दर्ज की गई है. राज्य का औसत वास्तविक वर्षापात 352.4 मिलीमीटर दर्ज किया गया है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 478.3 मिलीमीटर होना चाहिए था.
किन जिलों में पड़ी सबसे ज्यादा मार
राज्य के कई जिले ऐसे हैं जहां मानसून पूरी तरह मेहरबान नहीं हुआ और वहां बारिश की भारी कमी या अत्यधिक कमी दर्ज की गई है.गढ़वा में सामान्य से 62% और चतरा में 61% कम बारिश हुई है.पाकुड़ में 60% और गोड्डा में 50% की भारी गिरावट दर्ज की गई है.कोडरमा में 52%, देवघर में 56% और गिरिडीह में 47% की कमी दर्ज की गई है.
इन जिलों में भी कम बारिश
बोकारो में 36%, हजारीबाग में 40%, पलामू में 41%, रामगढ़ में 36%, और लातेहार में 31% कम बारिश हुई है. पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 16% अधिक यानी सकारात्मक बारिश दर्ज की गई. वास्तविक वर्षापात 534 मिलीमीटर रहा, जबकि सामान्य आंकड़ा 461.9 मिलीमीटर का था.सिमडेगा में केवल 3% और सरायकेला-खरसावां में महज 1% की कमी दर्ज की गई. साहिबगंज में 12%, पूर्वी सिंहभूम में 13%, खूंटी और रांची दोनों में 17% कमी दर्ज की गई है.
Also Read: हजारीबाग: कालीबाड़ी रोड पर विशाल पेड़ गिरा, आनंदा चौक मार्ग पर यातायात ठप
