Ranchi: राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विभागीय प्रोन्नति समिति की अनुशंसा पर 15 जनसंपर्क पदाधिकारियों को उप निदेशक (लेवल-11) के पद पर पदोन्नत कर दिया है. नई व्यवस्था के तहत, इन पदोन्नत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन की अवधि तक ही उच्च पद पर कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है. अधिसूचना के मुताबिक, इन सभी अधिकारियों को झारखंड सेवा संहिता के नियम-58 के प्रावधानों के अनुरूप, पदभार ग्रहण करने की तिथि से ही वास्तविक वित्तीय लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति: इस सूची में उर्वशी पाण्डेय (रांची), इशा खण्डेलवाल (चाईबासा), शाहिद आलम (रांची), सैय्यद राशिद अख्तर (रांची), प्रभात शंकर (रामगढ़), अनिल कुमार सिंह (धनबाद), बीरु प्रसाद कुशवाहा (रांची), रवि कुमार (बोकारो), पटलू महतो (सिमडेगा), अविनाश कुमार (सरायकेला-खरसावां), राहुल कुमार भारती (देवघर), पंकज राज (पूर्वी सिंहभूम), शिवनन्द बड़ाईक (लोहरदगा), रोहित कुमार (हजारीबाग) और सुनीता धान (रांची) शामिल हैं.
Also Read: नोएडा के वायरल वीडियो के बाद रांची में एक्शन, बेकरी दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
