रांची: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, रांची-भागलपुर के लिए चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Ranchi: श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को...

रांची
2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Ranchi: श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी है. ये ट्रेनें कोडरमा-गोमो और हजारीबाग टाउन के रास्ते चलेंगी, इससे धनबाद रेल मंडल क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल सप्ताह में दो दिन चलेगी. यह ट्रेन बोकारो, गोमो, कोडरमा, तिलैया, नवादा, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज के रास्ते भागलपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 26 जुलाई से 9 सितंबर 2026 तक रविवार और बुधवार को रांची से चलेगी। वापसी में भागलपुर से सोमवार और गुरुवार को परिचालन होगा.

हजारीबाग टाउन के रास्ते भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

वहीं ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया और सुल्तानगंज के रास्ते चलेगी. यह ट्रेन 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रांची से खुलेगी. वापसी में मंगलवार और शनिवार को भागलपुर से रांची के लिए चलेगी.

ALSO READ: पलामू: पुरानी रंजिश में की थी हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर को रविवार को चलाने की मांग

इधर, कांवरियों की सुविधा को देखते हुए श्री राम संकीर्तन मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना भदानी, पूर्व सचिव अरविंद चौधरी और चंद्रशेखर जोशी ने रेलवे अधिकारियों से कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन को रविवार को भी चलाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर जाते हैं. ऐसे में रविवार को भी ट्रेन चलने से कांवरियों को मधुपुर के रास्ते देवघर पहुंचने में सुविधा होगी. रेलवे अधिकारियों से 3 अगस्त से रविवार को भी ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *