Chakradharpur: BJP 29 जुलाई से राष्ट्रव्यापी ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है. संगठनात्मक जिला चक्रधरपुर के जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में विभिन्न स्तरों पर संचालित किया जाएगा.
राष्ट्रीय से ग्राम स्तर तक चलेगा अभियान
गुरुचरण नायक ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर तक व्यापक रूप से चलाया जाएगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, सामाजिक एकता और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है.
ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार का संकल्प
भाजपा ने संत रविदास से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्थलों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का भी संकल्प लिया है. पार्टी का कहना है कि इससे संत रविदास की विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचित कराया जा सकेगा.
