Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के कुटासी टोंगरीटोली निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मण गुप्त की लकड़ी काटने के दौरान पेड़ से गिरकर मौत हो गई. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है.
मृतक के परिजन सुरेश गोप ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण की बड़ी मां दोदी देवी का बीमारी से आकस्मिक निधन हो गया था. उनके शव के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने के उद्देश्य से लक्ष्मण पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था.
पैर फिसलने से पेड़ से नीचे गिरा
लकड़ी काटने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह आम के पेड़ के नीचे गिर गया. गिरने से उसके सीने में गंभीर चोट लगी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद एक ही घर में दो लोगों की मौत हो जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
ALSO READ: कोडरमा: नवलशाही चौक पर दुकानदारों का अतिक्रमण, सड़क खाली कराने की मांग
