Lock Upp 2: फिनाले से पहले शिल्पा शिंदे बाहर, अब इन 3 के बीच होगी ट्रॉफी की जंग

Newswave Desk: नेटफ्लिक्स का ट्रेंडिंग रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ अपने आखिरी पड़ाव पर है. ट्रॉफी की रेस में टॉप-3 कंटेस्टेंट्स के...

Lock Upp 2
Lock Upp 2: फिनाले से पहले शिल्पा शिंदे बाहर, अब इन 3 के बीच होगी ट्रॉफी की जंग

Newswave Desk: नेटफ्लिक्स का ट्रेंडिंग रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ अपने आखिरी पड़ाव पर है. ट्रॉफी की रेस में टॉप-3 कंटेस्टेंट्स के नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं, जिसके बाद तीनों के फैंस के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेया कालरा, योगेश रावत और शिवांगी जोशी ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है. बता दें कि शिल्पा शिंदे और राम कपूर, जिन्हें जीत की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था, फिनाले से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं. फिनाले से ठीक पहले शिल्पा शिंदे का बाहर होना उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. शिल्पा पूरे सीजन में अपने बेबाक अंदाज, तीखी बहस और निजी खुलासों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहीं, लेकिन इस बार वह ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई हैं.

टॉप-3 फाइनलिस्ट्स

अब शो में सिर्फ तीन कंटेस्टेंट्स बचे हैं- शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत. तीनों का सफर पूरे सीजन में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है कि 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी और विनर की ट्रॉफी आखिर किसके नाम होगी. जहां शिवांगी जोशी को टीवी इंडस्ट्री और फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला है. वहीं श्रेया कालरा ने हर टास्क में शानदार प्रदर्शन कर खुद को मजबूत दावेदार साबित किया है. दूसरी ओर, विवादों में रहने के बावजूद योगेश रावत पूरे सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं.

आधिकारिक घोषणा बाकी 

हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक टॉप-3 फाइनलिस्ट्स के नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन रिपोर्ट्स की पुष्टि होना अभी बाकी है. अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो ‘लॉकअप सीजन 2’ की ट्रॉफी के लिए शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

ALSO READ: SC के अंतरिम आदेश को CJP ने किया नामंजूर, प्रवक्ता ने कहा – प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR वापस हो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *