फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, देशी कट्टा, वॉकी-टॉकी व नकली आईकार्ड बरामद

– जैप-5 की फर्जी आईडी और पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों में जमाता था रौब Jamtara: जिले की मिहिजाम पुलिस को एक...

A fraudster posing as a policeman was arrested for extorting money; a country-made pistol, a walkie-talkie and a fake ID card were recovered.

– जैप-5 की फर्जी आईडी और पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों में जमाता था रौब

Jamtara: जिले की मिहिजाम पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर आम जनता में खौफ पैदा करने, डराने-धमकाने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक शातिर फर्जी पुलिस जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से हथियार, कारतूस, फर्जी पहचान पत्र और संचार उपकरण समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं।
मामले का विस्तृत खुलासा करते हुए एसडीपीओ वसीम रजा ने बुधवार को कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की.

गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

एसडीपीओ वसीम रजा ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर जिले भर में वारंटियों और फरार आरोपियों की धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में कानगोई-डोमदाहा मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है और खुद को पुलिसकर्मी बताकर राहगीरों व स्थानीय लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. कानगोई पत्थर डंप के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को देखा, जो पुलिस की खाकी पैंट और बूट पहने हुए शराब का सेवन कर रहा था. पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया.

कड़ाई से पूछताछ में खुली पोल

हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने शुरुआती पूछताछ में अपना नाम अनुप कुमार (34 वर्ष) बताया। उसने रोब झाड़ते हुए खुद को जैप-5 देवघर का जवान बताया. जब पुलिस ने उससे उसका विभागीय पहचान पत्र (आईकार्ड) मांगा और उसकी जांच की, तो उसमें अंकित नियुक्ति तिथि और जन्मतिथि में गंभीर गड़बड़ियां मिलीं. संदेह गहराने पर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ALSO READ : ऑफिसर कॉलोनी में बनेगी नई आरसीसी नाली, विधायक नवीन जायसवाल और महापौर ने किया शिलान्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *