ऑफिसर कॉलोनी में बनेगी नई आरसीसी नाली, विधायक नवीन जायसवाल और महापौर ने किया शिलान्यास

Ranchi: शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने एक और विकास कार्य की शुरुआत की...

A new RCC drain will be built in the Officer Colony, MLA Naveen Jaiswal and the Mayor laid the foundation stone.

Ranchi: शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने एक और विकास कार्य की शुरुआत की है. बुधवार को वार्ड संख्या 31 स्थित ऑफिसर कॉलोनी के पास शोभा मेहरा के घर से उमेश सिंह के घर तक बनने वाली आरसीसी नाली का शिलान्यास किया गया.योजना का शिलान्यास हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और रांची की महापौर रोशनी खलखो ने संयुक्त रूप से किया. इस नाली के निर्माण से इलाके में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या कम होने और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. कार्यक्रम में उप महापौर नीरज कुमार, अशोक मुंडा, अशोक श्रीवास्तव, परमार जी सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

 ALSO READ : गिरिडीह: मतदाता हित सर्वोपरि; शिकायत मिलते ही घर पहुंचे BLO, गणना प्रपत्र की त्रुटि दूर कर जीता भरोसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *