कोडरमा: रेलवे के IBS से 7 बार चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ा, 4 चोर और 2 रिसीवर गिरफ्तार

Koderma : रेलवे सुरक्षा बल RPF और अपराध आसूचना शाखा CIB ने संयुक्त कार्रवाई कर रेलवे के IBS से लगातार चोरी करने...

Koderma : रेलवे सुरक्षा बल RPF और अपराध आसूचना शाखा CIB ने संयुक्त कार्रवाई कर रेलवे के IBS से लगातार चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के 4 शातिर चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया. साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले 2 रिसीवर को भी गिरफ्तार किया गया है. इस गिरोह ने हजारीबाग-बस स्टेशनों के बीच स्थित IBS में अब तक 7 बार चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

घटना का विवरण

दिनांक व समय: 27.07.2026, रात 09:41 बजे
घटना स्थल: हजारीबाग-बेस स्टेशनों के बीच स्थित IBS

RPF पोस्ट हजारीबाग टाउन और सिग्नल स्टाफ से सूचना मिली कि IBS के अंदर कुछ लोग आपराधिक गतिविधि कर रहे हैं. सूचना पर निरीक्षक बाल गंगाधर, निरीक्षक प्रभारी CIB अरविंद कुमार राम और RPF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी तो 4 लोग रेलवे का कॉपर केबल काटते मिले. पुलिस को देख 2 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि 2 को मौके से ही पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग 5 किलो कटा हुआ कॉपर केबल बरामद हुआ.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी

तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना पर रेल लाइन के किनारे से भागे हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी निशानदेही पर घटना स्थल के पास से केबल काटने के उपकरण और 10 किलो कॉपर केबल भी बरामद किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • बजरंगी तुरिया – 26 वर्ष, पिता राजकुमार तुरिया, निवासी गुरपा, थाना गुरपा, जिला गया, बिहार
  • रोहित कुमार – 18 वर्ष, पिता विजय चौहान, निवासी जोधन बीघा, थाना आरी, जिला शेखपुरा, बिहार
  • विकास कुमार राम – 25 वर्ष, पिता मनोज कुमार राम, निवासी सकीम, थाना हीरोडीह, जिला गिरिडीह
  • वीरेंद्र कुमार तुरी – 22 वर्ष, पिता रामदेव तुरी, निवासी मांगोडीह, थाना रजौली, जिला नवादा, बिहार

रिसीवर गिरफ्तार:

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे तिलैया के बजरंग नगर में किराए के मकान में रहकर चोरी करते थे और माल को गया के कबाड़ियों को बेचते थे. RPF और CIB की टीम ने गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 2 रिसीवर को गिरफ्तार किया:

  • अजय कुमार कसेरा – 46 वर्ष, पिता स्व. गुलजारी सोनी, निवासी केनर, थाना वजीरगंज, जिला गया
  • राजू कुमार – 38 वर्ष, पिता स्व. बृजनंदन प्रसाद, निवासी केनर चट्टी, थाना वजीरगंज, जिला गया

 

उनके पास से IBS में प्रयुक्त 22 किलो कॉपर पट्टी और जला हुआ कॉपर केबल बरामद हुआ. रिसीवरों ने बताया कि आगे का माल पटना के गौरी शंकर नामक कबाड़ी को बेचा जाता था. पटना के अगमकुआं में उसकी दुकान पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला.

बरामदगी:

कुल 35 किलो कॉपर स्ट्रिप और वायर बरामद, अनुमानित कीमत ₹55,500
घटना में प्रयुक्त इंटरलॉकिंग की, गैती, कुल्हाड़ी, हेक्सा ब्लेड, पेचकस, वायर कटर भी जब्त

मामला दर्ज:

चारों चोरों और 2 रिसीवर के खिलाफ RPF पोस्ट हजारीबाग टाउन में अपराध संख्या 08/2026, दिनांक 28.07.2026, धारा 3 रेलवे संपत्ति अधिनियम 1966 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस फरार रिसीवर गौरी शंकर की तलाश कर रही है.

Also Read : गिरिडीह: मतदाता हित सर्वोपरि; शिकायत मिलते ही घर पहुंचे BLO, गणना प्रपत्र की त्रुटि दूर कर जीता भरोसा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *