पलामू: 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Palamu: पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संवेदनशील मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार...

Palamu: 19-year-old youth arrested, action taken under kidnapping and POCSO Act

Palamu: पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संवेदनशील मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को विधिवत रूप से हिरासत में लेते हुए पलामू न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया है. मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि पुलिस कानून के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सख्ती से जांच कर रही है.थाना प्रभारी के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/96 तथा यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 4/6 के तहत दर्ज किया गया है.

निर्देशों के आधार पर अग्रतर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बीदरा निवासी बच्चन पासवान के 19 वर्षीय पुत्र धनन्जय पासवान को गिरफ्तार किया है.थाना प्रभारी निलेश कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में प्रस्तुत कर दिया गया है. आगे माननीय न्यायालय के निर्देशों के आधार पर अग्रतर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस इस प्रकरण से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी बारीकी से छानबीन कर रही है.

ALSO READ : झारखंड में बिजली व्यवस्था को सुधारने की कड़ी कवायद, सीएम ने दिए ग्रिड और ट्रांसमिशन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *