कोडरमा: बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, डॉ. नीरा यादव ने किया विश्रामालय का उद्घाटन

Koderma: श्रावण मास शुरू होने से पहले कांवरियों की सुविधा को लेकर डोमचांच प्रखंड के खरखार पंचायत अंतर्गत कटारिया टांड़ स्थित कालेश्वर...

Koderma
कांवरियों की सुविधा के लिए डोमचांच में विश्रामालय तैयार

Koderma: श्रावण मास शुरू होने से पहले कांवरियों की सुविधा को लेकर डोमचांच प्रखंड के खरखार पंचायत अंतर्गत कटारिया टांड़ स्थित कालेश्वर धाम मंदिर परिसर में बने विश्रामालय का उद्घाटन बुधवार को कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया. विधायक ने फीता काटकर विश्रामालय का शुभारंभ किया. इस दौरान स्थानीय समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

कांवरियों को मिलेगी निशुल्क सुविधा

श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जलार्पण के लिए कांवर यात्रा पर निकलते हैं. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटारिया टांड़ समिति की ओर से इस विश्रामालय का निर्माण कराया गया है. विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि इस मार्ग से गुजरने वाले कांवरियों को यात्रा के दौरान राहत देने के उद्देश्य से यहां ठहरने, पेयजल, चाय, विश्राम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी.

पूरे सावन श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेगी समिति

समिति के अध्यक्ष महावीर यादव ने बताया कि पूरे श्रावण मास के दौरान समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में मौजूद रहेंगे. कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना समिति की प्राथमिकता है और पूरे महीने सेवा कार्य जारी रहेगा.

उद्घाटन कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर ब्रजकिशोर शर्मा, पिंटू यादव, विनय यादव, सूर्यदेव सिंह, मिस्टर यादव, मुन्ना राणा, उमेश राणा, राजू यादव, रामधनी यादव, पिंटू साव, सुधीर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, अनुज सिंह, विजय शर्मा, राजेश साव, राजकुमार राव, किशोर यादव सहित समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे.

ALSO READ: अब घर बैठे बुक होगा रांची नगर निगम का कम्युनिटी हॉल, पहले चरण में 16 हॉल होंगे ऑनलाइन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *