बोकारो में SIR-2026 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

Bokaro: सेक्टर-2 स्थित जायका हैपनिंग्स में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि SIR-2026 के तहत...

SIR-2026 को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते DC अजय नाथ झा
SIR-2026 को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते DC अजय नाथ झा

Bokaro: सेक्टर-2 स्थित जायका हैपनिंग्स में बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि SIR-2026 के तहत आम मतदाताओं एवं BLO की सहभागिता वाला चरण बुधवार रात 12 बजे के साथ संपन्न हो जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति रखने की आवश्यकता नहीं है.

5 अगस्त के बाद भी नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर

उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों की किसी कारणवश SIR प्रक्रिया में भागीदारी नहीं हो सकी है, वे 05 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे. DEO सह DC ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद पहली बार इस स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया है. इसका उद्देश्य स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत अथवा अन्य आवश्यक संशोधनों का सत्यापन कर मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं विश्वसनीय बनाना है.

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से किसी भी पात्र मतदाता का मतदान का अधिकार समाप्त नहीं होता, बल्कि भविष्य में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में SIR-2026 के तहत डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 3,19,737, बेरमो विधानसभा क्षेत्र में 3,31,728, बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 5,97,439 तथा चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में 2,86,363 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया गया. इस प्रकार जिले के कुल 15,35,267 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर जिले ने निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल कर लिया.

व्यापक जनजागरूकता अभियान से मिली सफलता

ARO सह SDM चास प्रांजल ढांडा ने बताया कि SIR अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रचार रथ, सोशल मीडिया, मीडिया संवाद, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सहयोग से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया. अंतिम समय तक प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित कर अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया गया.

ALSO READ: हजारीबाग: तालाब में डूबने से DAV पब्लिक स्कूल के 9वीं के छात्र की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *