बोकारो: आसनबनी से मामरकुदर तक जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

Bokaro: चन्दनकियारी प्रखंड क्षेत्र के आसनबनी, उदलबनी के साथ-साथ मधुनियां गांवों के ग्रामीण, छात्र-छात्राएं तथा इलेक्ट्रोस्टील वेदान्ता के कार्यरत मजदूर आसनबनी होते...

जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण
जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

Bokaro: चन्दनकियारी प्रखंड क्षेत्र के आसनबनी, उदलबनी के साथ-साथ मधुनियां गांवों के ग्रामीण, छात्र-छात्राएं तथा इलेक्ट्रोस्टील वेदान्ता के कार्यरत मजदूर आसनबनी होते हुए मामरकुदर तक निरंतर आवाजाही करते हैं. इस सड़क किनारे व सड़क के बीचोंबीच पाइपलाइन बिछाई जा रही है. पाइपलाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था ने खोदे गए गड्ढों में ठीक से मिट्टी भराई का कार्य नहीं किया. ऐसे में सड़क किनारे व सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इलेक्ट्रोस्टील वेदान्ता की निगमित दायित्व सिर्फ और सिर्फ विज्ञापनों तक ही सिमट कर रह गई है. साथ ही सरकार, सरकार के प्रतिनिधियों तथा कार्यदायी संस्था की लापरवाही से ये गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं.

राहगीरों और छात्रों को हो रही परेशानी

इस सड़क से हर दिन गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों, छात्र-छात्राओं तथा इलेक्ट्रोस्टील वेदान्ता के कामगार मजदूरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इन गड्ढों के कारण हर समय दुर्घटना की संभावना बनी हुई है.

इस सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र उपायुक्त, बोकारो को सौंपा गया. किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने उपायुक्त कार्यालय, बोकारो से जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की. मौके पर अंकित कुम्भकार और राजु कुमार टुडू शामिल रहे.

ALSO READ: बोकारो: पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *