बोकारो: पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधा विभाग के तत्वावधान में 29 जुलाई से पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल...

पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह
पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा एवं नागरिक सुविधा विभाग के तत्वावधान में 29 जुलाई से पीटर थंगराज मेमोरियल ग्रामीण युवा फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने तथा उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता 2 अगस्त तक चलेगी. इसका उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया.

आठ टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित, पूर्व ओलंपियन फुटबॉलर एवं वर्ष 1958 के एशिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर रहे स्वर्गीय पीटर थंगराज की स्मृति में यह आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में आठ ग्रामीण एवं अकादमिक टीमें हिस्सा ले रही हैं.

चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

उद्घाटन के दिन राउंड ऑफ एट के मुकाबलों में भर्रा ने नरकरा को 2-1, सेल फुटबॉल अकादमी ने तुपकाडीह को 9-0, परटांड ने झोपड़ो को 2-0 तथा राधानगर ने शिबुटांड़ को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को और फाइनल 1 अगस्त को खेला जाएगा.

ALSO READ: बोकारो में SIR-2026 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *