275 करोड़ की ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले चर्चा में, रणवीर सिंह बने सबसे महंगे स्टार

News Desk : एक्शन और बड़े स्टारकास्ट से सजी फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म...

News Desk : एक्शन और बड़े स्टारकास्ट से सजी फिल्म धुरंधर 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं. करीब 275 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. एडवांस बुकिंग शुरू होते ही कई शहरों में शो हाउसफुल होने लगे हैं. फिल्म का निर्देश आदित्य धर ने किया है और इसमें कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

किस स्टार ने ली कितनी फीस.


फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे और रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये फीस ली है, जो फिल्म की सबसे ज्यादा फीस है. वहीं संजय दत्त चौधरी असलम के किरदार में दिखाई देंगे और उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. अभिनेता आर माधवन फिल्म में अजय सान्याल की भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी फीस करीब 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे अर्जुन रामपाल ने करीब 1 करोड़ रुपये फीस ली है. वहीं फीमेल लीड रोल में नजर आने वाली सारा अर्जुन ने भी लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. खबरें यह भी हैं कि फिल्म मेंअक्षय खन्ना का स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिल सकता है, जिसके लिए उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये फीस ली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल.


बताया जा रहा है कि धुरंधर के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद इसका सीक्वल बनाया गया है. पहले पार्ट को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और अब ‘धुरंधर 2’ से भी बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है. बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और एक्शन से भरपूर कहानी के कारण फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *