कोडरमा में मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Koderma: धनबाद-गया रेलखंड पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में रेलवे ट्रैक पार कर रहे मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने...

Koderma

Koderma: धनबाद-गया रेलखंड पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में रेलवे ट्रैक पार कर रहे मजदूर की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना यदुदीह ब्लॉक हॉल्ट के समीप की है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अलगडीहा निवासी 55 वर्षीय परमेश्वर दास के रूप में हुई है.

ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, परमेश्वर दास शाम करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

ईंट-भट्ठे में मजदूरी कर चलाते थे परिवार

बताया जाता है कि परमेश्वर दास ईंट-भट्ठे में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई.

रेलवे पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

ALSO READ: रांची में 8 अगस्त से शुरू होगा सखुआ महोत्सव, पहले चरण में लगाए जाएंगे 10 हजार पौधे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *