CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में झारखंड की बेटियों का कमाल, श्रेया ने जीता रजत, अनुष्का को कांस्य

Ranchi: रांची के टूरियन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026 (CBSE East Zone Archery Championship) में झारखंड की...

CBSE East Zone Archery

Ranchi: रांची के टूरियन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026 (CBSE East Zone Archery Championship) में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है. 27 से 30 जुलाई तक चली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

40 मीटर दूरी स्पर्धा में श्रेया व अनुष्का ने जीते पदक

प्रतियोगिता के 40 मीटर दूरी स्पर्धा में गुमला की होनहार तीरंदाज श्रेया उरांव ने सटीक निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया. इसी स्पर्धा में शानदार खेल दिखाते हुए अनुष्का तिवारी ने कांस्य पदक जीतकर राज्य को एक और सफलता दिलाई. इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनके बीच कड़े मुकाबले में श्रेया और अनुष्का ने पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की.

दोनों खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और खेल संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है. खेल विशेषज्ञों का कहना है कि बेटियों की यह सफलता राज्य के अन्य युवा तीरंदाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. खेल जगत से जुड़े लोगों ने दोनों विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें: बोकारो में युवक से मारपीट कर 3 हजार रुपये छीने, छह युवकों पर कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *