बोकारो: ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में चंदनकियारी का जलवा, अपूर्वा ने जीता स्वर्ण तो शिवम को मिला कांस्य

Bokaro: सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में बोकारो के चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया...

Bokaro: सीबीएसई ईस्ट जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में बोकारो के चंदनकियारी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. खूँटी जिले के टोरियन वर्ल्ड स्कूल में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में हॉली क्रॉस स्कूल, चंदनकियारी के विद्यार्थियों और आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए.

अपूर्वा ने अंडर-17 कंपाउंड वर्ग में जीता स्वर्ण

प्रतियोगिता के अंडर-17 कंपाउंड बालिका वर्ग (50 मीटर) में अपूर्वा बांडो ने बेहतरीन निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. अपनी शानदार एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी के दम पर अपूर्वा ने खिताब पर कब्जा जमाया.

शिवम ने रिकर्व वर्ग में जीता कांस्य

वहीं अंडर-17 रिकर्व बालक वर्ग (60 मीटर) में शिवम कुमार भगत ने कड़े मुकाबले के बीच कांस्य पदक हासिल किया. दोनों खिलाड़ी हॉली क्रॉस स्कूल चंदनकियारी में कक्षा 10वीं के छात्र हैं.

खिलाड़ियों को मिली बधाई

दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बोकारो की जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, हॉली क्रॉस स्कूल की विद्यालय प्रबंधन कमला पॉल और चंदनकियारी तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक मोहन कुमार साहू, सहायक प्रशिक्षक महेंद्र करमली एवं हेमंत कुमार ने बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं.

ALSO READ: रांची: नगड़ी में बनेगा आधुनिक पैकहाउस, मधुमक्खी पालन को मिलेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *