NewsWave Special: चरमरा गया है झारखंड बिजली वितरण निगम का कैडर मैनेजमेंट, कुल 14,558 पदाधिकारियों-कर्मियों की जरूरत, कार्यरत मात्र 2,965

Ranchi: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाली कंपनी झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड गंभीर...

Ranchi: झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाली कंपनी झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड गंभीर मैनपावर संकट से जूझ रही है. कंपनी के व्यावसायिक बिजनेस प्लान के अनुसार, निगम के पास स्वीकृत पदों और वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या के बीच बहुत बड़ा अंतर है. निगम की कुल स्वीकृत क्षमता 14,558 पदों की है, जबकि धरातल पर वर्तमान में केवल 2,965 कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इस भारी कमी के कारण जहां एक ओर बिजली वितरण प्रबंधन, रखरखाव और उपभोक्ता सेवाओं पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आने वाले वर्षों में होने वाली सेवानिवृत्तियों के चलते यह खाई और गहरी होने की आशंका है.

पिछले वर्षों में मैनपावर की स्थिति

वित्तीय वर्ष 2023-24: कुल कर्मचारियों की संख्या 10,285 थी, जिसमें 3,185 स्थायी और 7,042 संविदात्मक कर्मी शामिल थे. इस दौरान 13 स्थायी कर्मी सेवानिवृत्त हुए और कुल क्लोजिंग संख्या 10,285 रही.

वित्तीय वर्ष 2024-25: कुल कर्मचारियों की संख्या मामूली रूप से बढ़कर 10,292 हो गई. इसमें 3,107 स्थायी और 7,185 संविदात्मक कर्मी दर्ज किए गए. इस वर्ष कुल 49 नई स्थायी नियुक्तियां और 72 संविदात्मक नियुक्तियां हुईं, जबकि 65 स्थायी कर्मी सेवानिवृत्त हुए.

किस कैडर में कितनी मैनपावर की कमी

• कार्यकारी निदेशक: इस पद के तहत कुल 6 स्वीकृत पद हैं, जिन पर वर्तमान में केवल 2 अधिकारी कार्यरत हैं.

• महाप्रबंधक: कुल 41 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 14 पद ही भरे हुए हैं.

• उप महाप्रबंधक: कुल 85 स्वीकृत पदों में से मात्र 39 पद भरे हैं.

• वरिष्ठ प्रबंधक: 211 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 140 अधिकारी कार्यरत हैं.

• प्रबंधक: 537 स्वीकृत पदों में से केवल 159 पदों पर ही बल तैनात है.

• कनिष्ठ प्रबंधक: 868 भारी-भरकम स्वीकृत पदों के सामने केवल 70 कनिष्ठ प्रबंधक ही मैदान में हैं.

इंजीनियर कैडर (सिविल)

पदों की स्थिति: इस संवर्ग में कार्यकारी निदेशक के 0, महाप्रबंधक के 1, उप महाप्रबंधक के 1, वरिष्ठ प्रबंधक के 20, प्रबंधक के 21 और कनिष्ठ प्रबंधक के 19 पद स्वीकृत हैं. कुल 62 स्वीकृत पदों में से वर्तमान में केवल 26 पद ही भरे हुए हैं, जबकि शेष पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं.

इंजीनियर कैडर (आईटी और ई एंड सी)

पदों की स्थिति: इंजीनियर कैडर (आईटी) में कुल 0 स्वीकृत पद दर्शाए गए हैं. वहीं, इंजीनियर कैडर (ई एंड सी) के अंतर्गत कार्यकारी निदेशक का 1, महाप्रबंधक के 4, उप महाप्रबंधक के 8, वरिष्ठ प्रबंधक के 37, प्रबंधक के 47 और कनिष्ठ प्रबंधक के 97 पद स्वीकृत हैं. कुल 194 स्वीकृत पदों में से वर्तमान में केवल 20 कर्मी ही कार्यरत हैं.

लेखा संवर्ग (राजपत्रित)

पदों की स्थिति: इस संवर्ग में कार्यकारी निदेशक (ए एंड एफ) का 1, महाप्रबंधक (ए एंड एफ) के 3, उप महाप्रबंधक (ए एंड एफ) के 8, वरिष्ठ प्रबंधक (ए एंड एफ) के 49, प्रबंधक (ए एंड एफ) के 75 और कनिष्ठ प्रबंधक (ए एंड एफ) के 177 पद स्वीकृत हैं. कुल 313 स्वीकृत पदों में से वर्तमान में 73 अधिकारी कार्यरत हैं.

मानव संसाधन एवं प्रशासनिक संवर्ग

मानव संसाधन अधिकारी: इस विंग में महाप्रबंधक के 2, उप महाप्रबंधक के 6, वरिष्ठ प्रबंधक के 17, प्रबंधक के 46 और कनिष्ठ प्रबंधक के 49 पद स्वीकृत हैं (कुल 120 पद), जिन पर वर्तमान में मैपिंग और नियुक्तियों की प्रक्रिया अपेक्षित है.

हेड क्लर्क और ऑफिस असिस्टेंस: हेड क्लर्क के 141 स्वीकृत पदों में से 125 और ऑफिस असिस्टेंस के 1,079 स्वीकृत पदों में से केवल 76 पद वर्तमान में भरे हुए हैं. इस प्रकार कुल 1,220 पदों में से 201 कर्मी ही अभी सेवाएं दे रहे हैं.

गैर-राजपत्रित लेखा संवर्ग एवं अन्य कर्मी

हेड क्लर्क: कुल 192 स्वीकृत पदों में से 131 पद भरे हुए हैं.

लेखा सहायक: कुल 735 स्वीकृत पदों में से केवल 43 सहायक ही वर्तमान में कार्यरत हैं. कुल मिलाकर इस उप-श्रेणी में 927 पदों में से 174 कर्मी उपस्थित हैं.

फील्ड स्टाफ, इलेक्ट्रिशियन और तकनीकी सहायक

इलेक्ट्रिशियन/तकनीकी सहायक: इस महत्वपूर्ण तकनीकी वर्ग में कुल 1,807 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 42 कर्मी ही कार्यरत हैं.

सहायक स्टाफ: सहायक स्टाफ के कुल 4,263 स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान में 806 कर्मी उपलब्ध हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *