Ranchi: झारखंड पुलिस में कनीय पुलिस अधिकारियों की लगातार हो रही सेवानिवृत्ति से बल की कमी का संकट गहराने लगा है. राज्य में जिस तेजी से अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उस अनुपात में नई नियुक्तियां नहीं होने से पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है. हालिया आंकड़े चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं. केवल 1994 बैच के संयुक्त बिहार में दारोगा पद पर बहाल हुए अधिकारियों की बात करें, तो इस वर्ष एक जनवरी 2026 से 31 जुलाई 2026 के बीच कुल 31 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं. इनमें प्रोन्नति पा चुके 12 डीएसपी और 23 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं. अधिकारियों के इस प्रकार सेवानिवृत्त होने से राज्य में प्रोन्नति से भरे जाने वाले डीएसपी के 12 और इंस्पेक्टर के 23 पद खाली हो गए हैं.
आज भी हुए तीन अधिकारी सेवानिवृत्त
- – आज यानि 31 जुलाई को राज्य पुलिस से तीन और अधिकारी अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए.
- – मंजू कश्यप (डीएसपी)
- – शिव गोप (पुलिस इंस्पेक्टर)
- – विष्णु देव चौधरी (पुलिस इंस्पेक्टर)
- – सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष के अंत तक लगभग एक दर्जन और अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने की संभावना है, जिससे बल की कमी की समस्या और विकराल हो सकती है.
एक जनवरी से 31 जुलाई 2026 तक सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का ब्योरा
- – 31 जनवरी को 16 डीएसपी हुए सेवानिवृत्त:
डीएसपी सिप्रियन बागे, डीएसपी अखिलेश्वर प्रसाद मंडल, डीएसपी शैलेश प्रसाद, डीएसपी सरोज कुमार सिंह, डीएसपी विनोद उरांव, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर राजीव रंजन-1, इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी, इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर विश्वनाथ सिंह, इंस्पेक्टर बंधन भगत, इंस्पेक्टर परमानंद बिरुवा, इंस्पेक्टर प्रभु सहाय एक्का, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार महतो, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू और इंस्पेक्टर सकलदीप सिंह - – 28 फरवरी को तीन डीएसपी हुए सेवानिवृत्त: अनूप बी. केरकेट्टा, इंस्पेक्टर किशुन दास और इंस्पेक्टर रामेश्वर राम
- – 31 मार्च को तीन डीएसपी सेवानिवृत्त: बीरेंद्र बाड़ा, इंस्पेक्टर सत्यम कुमार और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार
- – 31 मई को पांच डीएसपी हुए सेवानिवृत्त: रतिभान सिंह, डीएसपी सुधीर प्रसाद साहू, डीएसपी अजय कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता एवं इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा
- – 30 जून को पांच डीएसपी सेवानिवृत्त: कुलदीप टोप्पो, इंस्पेक्टर रंजीत सिन्हा, इंस्पेक्टर सुधीर पोद्दार, इंस्पेक्टर नंद किशोर साह एवं इंस्पेक्टर रामाकांत ओझा.
- – 31 जुलाई को तीन डीएसपी और इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त: मंजू कश्यप, इंस्पेक्टर शिव गोप एवं इंस्पेक्टर विष्णु देव चौधरी
ALSO READ : जनता की आवाज को फर्जी केस से नहीं दबाया जा सकताः बाबूलाल मरांडी
