कोडरमा: ढेबुआडीह में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय गौतम की मौत, गांव में मातम

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेबुआडीह गांव में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम गौतम कुमार की दर्दनाक मौत...

कोडरमा
तालाब में डूबने से मासूम की मौत

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेबुआडीह गांव में तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम गौतम कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, मृतक की पहचान ढेबुआडीह निवासी राजेश यादव के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है.

खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचा मासूम

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गौतम घर के पास गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान वह खेलते-खेलते तालाब की ओर चला गया और गहरे पानी में गिर गया, बच्चों को घटना का अंदाजा नहीं हो सका.

ग्रामीणों ने निकालकर पहुंचाया अस्पताल

कुछ देर बाद जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला गया. आनन-फानन में परिजन उसे कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

ALSO READ: गिरिडीह: 15 अगस्त की तैयारी में जुटा प्रशासन, 13 अगस्त तक पूरी होंगी सभी व्यवस्थाएं

परिवार में मचा कोहराम

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *