आंदोलन कर रहे छात्रों ने JLKM के देवेंद्र महतो गुट को मंच से उतारा, धक्का मुक्की भी हुई

Ranchi: JPSC परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है. पिछले सप्ताह से ही कई छात्र रांची के जयपाल...

The protesting students removed the Devendra Mahato faction of JLKM from the stage, and there was also pushing and shoving.

Ranchi: JPSC परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है. पिछले सप्ताह से ही कई छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं इस बीच शुक्रवार को प्रदर्शन स्थल पर JLKM नेता और कार्यकर्ता की मौजूदगी से नाराज छात्रों ने JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो गुट के नेता और उनके समर्थकों को मंच से धक्का देकर नीचे उतार दिया.

आंदोलन के पीछे नहीं है कोई राजनीतिक कारण 

छात्रो का कहना है कि वे JPSC की परीक्षा में धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं इस आंदोलन के पीछे उनका कोई राजनीतिक कारण नहीं है और न ही वह छात्रों के इस आंदोलन को राजनीतिक रूप देना चाहते हैं. शुक्रवार को जैसे ही JLKM नेता देवेन्द्र नाथ महतो के समर्थक और नेता छात्रों के मंच पर पहुंचे गुस्साए छात्रों ने उन्हें मंच से उतार दिया इस दौरान छात्रों और देवेन्द्र नाथ के समर्थकों के बीच धक्का मुक्की भी हुई.

ALSO READ : SHG महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा डिजिटल बाजार, गांवों तक मजबूत हो रही डिजिटल सेवाएं: दीपिका पांडेय सिंह

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *