मनरेगा में 30 हजार घूसखोरी के आरोपी इंजीनियर वरुण रंजन की बढ़ी मुश्किलें, डिस्चार्ज याचिका खारिज

Ranchi: भरनो प्रखंड के तत्कालीन सहायक अभियंता वरुण कुमार रंजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एसीबी की विशेष अदालत ने आरोपी इंजीनियर...

ACB कोर्ट

Ranchi: भरनो प्रखंड के तत्कालीन सहायक अभियंता वरुण कुमार रंजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एसीबी की विशेष अदालत ने आरोपी इंजीनियर की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने मामले से खुद को डिस्चार्जकरने की गुहार लगाई थी.

क्या था पूरा मामला

करौंदाजोर पंचायत में एक लाभुक ने 3.81 लाख रुपए की लागत से कूप (कुआं) का निर्माण कराया था.इस निर्माण कार्य के एवज में 2.10 लाख रुपए का भुगतान पहले ही हो चुका था, जबकि शेष राशि का भुगतान अटका हुआ था.इसी बचे हुए भुगतान को रिलीज करने की एवज में तत्कालीन सहायक अभियंता वरुण कुमार रंजन ने लाभुक से 30 हजार रुपए की अवैध घूस मांगी थी.

एसीबी की रेड और गिरफ्तारी

रिश्वत की मांग से तंग आकर लाभुक ने इसकी गुप्त शिकायत सीधे एसीबी कार्यालय में दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी ने डीएसपी वचन देव कुजूर के नेतृत्व में 18 सदस्यीय विशेष छापामारी टीम का गठन किया. योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने 18 अगस्त 2021 को भरनो प्रखंड कार्यालय में दबिश दी और सहायक अभियंता को 30 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

ALSO READ : आंदोलन कर रहे छात्रों ने JLKM के देवेंद्र महतो गुट को मंच से उतारा, धक्का मुक्की भी हुई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *