Hazaribagh: जिले में राशन कार्ड से जुड़े जाति सत्यापन को लेकर लाभुकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. 2016 के बाद जारी जाति प्रमाण पत्र की मांग की चर्चा के बाद कई लोग नए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं.
अंचल कार्यालयों में बढ़ी भीड़
लाभुकों का कहना है कि सत्यापन के दौरान पुराने जाति प्रमाण पत्र को लेकर असमंजस पैदा हो गया है. इसी कारण बड़ी संख्या में लोग नए प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिससे अंचल कार्यालयों में भीड़ बढ़ गई है.
DSO ने बताया कौन से प्रमाण पत्र मान्य
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि झारखंड गठन के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी सभी जाति प्रमाण पत्र मान्य हैं. केवल 2016 के बाद जारी प्रमाण पत्र ही जरूरी है, ऐसी कोई बाध्यता नहीं है.

ALSO READ: आंदोलन कर रहे छात्रों ने JLKM के देवेंद्र महतो गुट को मंच से उतारा, धक्का मुक्की भी हुई
अफवाहों से बचने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. दस्तावेजों को लेकर कोई संशय होने पर संबंधित कार्यालय से जानकारी लें और अनावश्यक रूप से नया प्रमाण पत्र बनवाने से बचें.
