गुमला: जर्जर नेशनल हाईवे के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सिसई बाजार रहा बंद

Gumla: जिले में नेशनल हाईवे की बदहाल और जर्जर स्थिति के खिलाफ गुरुवार को सिसई में लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने...

Gumla

Gumla: जिले में नेशनल हाईवे की बदहाल और जर्जर स्थिति के खिलाफ गुरुवार को सिसई में लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला. स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने धरना-प्रदर्शन कर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग उठाई. प्रदर्शन के समर्थन में सिसई बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जिससे पूरे क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला.

जर्जर सड़क से परेशान हैं लोग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, जिसके कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जर्जर सड़क के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से ठोस पहल नहीं की गई है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. लोगों का कहना है कि सड़क मरम्मत सिर्फ सुविधा का मुद्दा नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है.

ALSO READ:श्रावणी मेला 2026: आसनसोल DRM ने जसीडीह, देवघर और बासुकीनाथ स्टेशनों का किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *