Ranchi: गोवंशीय पशुओं की तस्करी की सूचना पर सक्रिय हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं पुलिस ने गोवंशीय पशु लदें दो वाहनों को पकड़ा है. वाहनों में 15 गोवंशीय पशु ठूंस-ठूंस कर रखा गया था जिसमें दो पशु की मृत्यु हो गई थी. पुलिस ने दो वाहन चालक एवं दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में चालक उमेश यादव, सुमन कुमार, तस्कर संजय कुमार एवं अरशद कुरैशी शामिल हैं. अरशद कांटाटोली का रहने वाला हैं वहीं अन्य तीनों फ्रेंड्स कॉलोनी पंडरा निवासी के रहने वालें हैं. बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि तमाड़ से पशुओं को लादकर तस्करों के द्वारा रांची लाया जा रहा है जिसके आधार पर पुलिस के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया. इसी क्रम में नामकुम बाजार में दो गाड़ी जेएच 01जीएस 7116 एवं जेएच 01एफपी 7181 को पकडकर जांच की गई जिसमें ठूंस-ठूंस कर पशुओं को रखा गया था.

दस गाड़ी आने की थी सूचना तीन आई जिसमें एक फरार:
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तमाड़ से दस गाडियों में तस्करी के लिए पशुओं को रांची लाने की सूचना मिली थी परंतु पहले निकलें तीन गाड़ियों में से दो गाड़ी पकड़ी गई, वहीं एक गाड़ी दूसरे रास्ते से भागने में सफल रहीं. पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर अन्य गाड़ियों में पशुओं को लोड नही किया गया.
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनारायण सिंह ने बताया कि दो वाहनों में 15 गोवंशीय पशु जब्त किए गए हैं. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. पशु क्रुरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ALSO READ:चतरा: निजी विद्यालयों में मानकों का पालन सुनिश्चित करें – DC
