मेरा कोई है क्या…? बुजुर्ग के इस सवाल पर पिघल गया हर दिल, DC बोले– हम ही आपका परिवार हैं

Ranchi: नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार की रात को एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें...

Old Age Home
"Do I have anyone...?" Every heart melted at this elderly person's question; the DC said, "We are your family."

Ranchi: नगड़ी स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार की रात को एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं. नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचे रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री जब एक बुजुर्ग से मिलने उनके कमरे में पहुंचे, तो बुजुर्ग ने उनका हाथ पकड़कर धीमी आवाज में पूछा, मेरा कोई है क्या…? इस सवाल के जवाब में उपायुक्त ने बिना देर किए कहा, हम सब आपके ही हैं.  यह सुनते ही माहौल भावुक हो गया और बुजुर्ग के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कान लौट आई.

इच्छुक बुजुर्गों के लिए मैच देखने की व्यवस्था की जाए- DC 

DC ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से एक-एक कर मुलाकात की. जो नीचे नहीं आ सके, उनके कमरे में जाकर हालचाल जाना. उन्होंने सिर्फ समस्याएं नहीं सुनीं, बल्कि हर किसी को अपनापन और सम्मान का एहसास भी कराया. इस दौरान एक वृद्ध माताजी ने भजन सुनाया. भजन की मधुर धुन से पूरा वृद्धाश्रम भक्तिमय माहौल में डूब गया. उपायुक्त, प्रोबेशनर आईएएस आस्था शरण और अन्य अधिकारी भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे. एक बुजुर्ग ने उपायुक्त से डूरंड कप फुटबॉल मैच देखने की इच्छा जताई. इस पर DC ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया कि इच्छुक बुजुर्गों के लिए मैच देखने की व्यवस्था की जाए.

जलजमाव की समस्या का समाधान करने के भी निर्देश दिए

पिछली मुलाकात में एक बुजुर्ग महिला ने मिठाई खाने की इच्छा जताई थी. इस बार उपायुक्त उसे याद रखते हुए मिठाई लेकर पहुंचे और अपने हाथों से सभी बुजुर्गों को मिठाई खिलाई. इस छोटे से प्रयास ने वृद्धाश्रम के माहौल को खुशियों से भर दिया. निरीक्षण के दौरान DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षित माहौल की व्यवस्था हमेशा बनी रहे. साथ ही परिसर में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने के भी निर्देश दिए. बाद में उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहां रह रही महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ALSO READ: न्यूज वेभ स्पेशलः झारखंड में सरकारी महकमों का जानिए सच, 70 हजार से ज्यादा कर्मियों के साथ गृह कारा विभाग सबसे आगे, कई दफ्तरों में महज 1 से 4 कर्मचारी तैनात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *