Ranchi: झारखंड सरकार के विभिन्न प्रशासनिक विभागों, सचिवालयों, आयोगों और जिला मुख्यालयों में कार्यरत मानव संसाधन और कर्मचारियों की वास्तविक स्थिति का आंकड़ा सामने आ गया है. सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के प्रशासनिक ढांचे में कर्मचारियों की संख्या में भारी असंतुलन है. जहां एक ओर गृह कारा एवं आपदा , स्कूली शिक्षा, स्वास्थ्य और कार्मिक जैसे बड़े महकमों में हजारों की संख्या में कर्मचारी तैनात हैं, वहीं दूसरी ओर कई महत्वपूर्ण कार्यालय और आयोग ऐसे भी हैं जहां गिनती के स्टाफ ही पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं.
सबसे अधिक कर्मियों वाले टॉप फाइव डिपार्टमेंट
• गृह कारा एवं आपदा विभागः राज्य में सबसे अधिक मानव बल वाले विभागों की बात करें तो गृह कारा एवं आपदा विभाग इसमें सबसे ऊपर है. इस विभाग में कुल 70,063 कर्मचारी कार्यरत हैं. जो राज्य के किसी भी अन्य विभाग की तुलना में सबसे अधिक हैं.
• स्कूली साक्षरता विभागः दूसरा सबसे बड़ा स्कूली साक्षरता विभाग है, जिसमें 55,047 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
• स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभागः इस विभाग में कुल 8,434 कर्मचारी कार्यरत हैं. स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले इस विभाग में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मियों की यह संख्या राज्य के चिकित्सा ढांचे को संभालती है.
• पथ निर्माण विभागः कुल 2356 कर्मचारी तैनात हैं. इसके अलावा, जल संसाधन और पेयजल एवं स्वच्छता से जुड़े क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य कोर तकनीकी विभाग भी इसी कड़ी में आते हैं.
• खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभागः 95 में कर्मचारी कार्यरत हैं, जो जन वितरण प्रणाली के जरिए आम जनता तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था को संभालते हैं.
• कृषि प्रभागः 838 कर्मचारी हैं, पशुपालन में 1698 और जबकि इसी विभाग के सहकारिता प्रभाग में 498 कर्मचारी तैनात हैं.
• उद्योग विभागः इस विभाग में 322 कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं, प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों की धुरी कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के अंतर्गत 3222 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
जानिए किस विभाग और किस डीसी ऑफिस में कितने कर्मचारी हैं कार्यरत
• वाणिज्य कर विभाग: 424 कर्मचारी
• बोर्ड ऑफ रेवेन्यू- 4 कर्मचारी
• राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग : 665 कर्मचारी
• निबंधन-163 कर्मचारी
• पिछड़ा कल्याण विभाग-1058 कर्मचारी
• जलसंसाधन- 4553 कर्मचारी
• पेयजल- 1778 कर्मचारी
• उद्योग- 322 कर्मचारी
• वन विभाग -3235 कर्मचारी
• श्र्म विभाग-1324 कर्मचारी
• वाणिज्यकर -424 कर्मचारी
• खाद्य आपूर्ति 95 कर्मचारी
• विधि विभाग-2219 कर्मचारी
• खान विभाग-242 कर्मचारी
• कार्मिक – 324 कर्मचारी
• वित्त विभाग-150 कर्मचारी
• वित्त विभाग (संस्थानिक वित्त प्रभाग): 36कर्मचारी
• पथ निर्माणः 2356 कर्मचारी
• ग्रामीण विकास- 156 कर्मचारी
• ग्रामीण कार्य विभाग-441 कर्मचारी
• कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग: 148 कर्मचारी
• पर्यटन-15 कर्मचारी
• हाउसिंग- 03 कर्मचारी
• परिवहन विभाग-80 कर्मचारी
• नगर विकास विभाग-36 कर्मचारी
• ऊर्जा विभाग: 196 कर्मचारी
• उत्पाद- 196 कर्मचारी
• महिला बाल विकास- 874 कर्मचारी
• नागर विमानन- 09 कर्मचारी
• कैबिनेट निर्वाचन विभाग: 16 कर्मचारी
• झारखंड विधानसभा सचिवालय: 642 कर्मचारी
• मुख्यमंत्री सचिवालय: 148 कर्मचारी
• राज्यपाल सचिवालय: 57 कर्मचारी
• जेपीएससी-51 कर्मचारी
• लोकायुक्त कार्यालय, झारखंड: 25 कर्मचारी
• जेएसएससी-25 कर्मचारी
• महालेखाकार कार्यालय: 43 कर्मचारी
• कैबिनेट सचिवालय एवं सतर्कता विभाग (सतर्कता प्रभाग): 11 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, दुमका: 889 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, चतरा: 609 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, बोकारो: 556 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, देवघर: 736 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, धनबाद: 656 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम: 630 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, गढ़वाः 596 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, गिरिडीह: 823 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, गोड्डाः 697 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, गुमला: 553 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, हजारीबागः 839 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, जामताड़ा: 457 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, खूंटी: 406 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, कोडरमा: 319 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, लातेहार: 394 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, लोहरदगा: 328 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, पाकुड़: 624 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, पलामू: 867 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, रामगढ़: 257 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, रांचीः 1103 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, साहेबगंज- 889 कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, सरायकेला खरसावां: 369कर्मचारी
• डीसी कार्यालय, सिमडेगा: 456 कर्मचारी

• डीसी कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा): 619 कर्मचारी
Also Read: पलामू : मां कि डाट से आहत हो कर युवती ने खया जहर, इलाज के क्रम में तोड़ा दम
