Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर रांची में साथ नजर आए हैं. JSCA स्टेडियम से सामने आई एक तस्वीर में दोनों के साथ शाहबाज़ नदीम भी दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई.
ऋषभ पंत खास तौर पर धोनी से मुलाकात करने रांची पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत खास तौर पर धोनी से मुलाकात करने रांची पहुंचे हैं. क्रिकेट जगत में दोनों के बीच गुरु-शिष्य जैसा रिश्ता माना जाता है. पंत कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने उनके करियर के कई अहम मोड़ों पर उन्हें सही सलाह दी और मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया.

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वाइरल
यह पहली बार नहीं है जब ऋषभ पंत रांची आकर धोनी से मिले हों. इससे पहले भी वे कई बार उनसे मिलने आ चुके हैं. दोनों की ताजा मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें क्रिकेट प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं. कई फैंस इसे भारतीय क्रिकेट के दो पीढ़ियों के विकेटकीपरों की खास मुलाकात बता रहे हैं.
Also Read: चतरा : 1.50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
