Deoghar/Ranchi : श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर देवघर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार जांच में कई खाद्य पदार्थों में मिलावट और एक्सपायरी सामान मिलने के बाद मौके पर ही उन्हें नष्ट कर दिया गया. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा की टीम होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, चाट ठेले और गोदामों की जांच कर रही है. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की मदद से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है. जबकि संदिग्ध नमूनों को आगे की जांच के लिए भी भेजा जा रहा है.

मेटानिल येलो और एक्सपायरी वाली सूजी बरामद
जांच के दौरान एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट में इस्तेमाल हो रहे हल्दी पाउडर में प्रतिबंधित कृत्रिम रंग मेटानिल येलो मिला. इसके अलावा वहां 1 किलो एक्सपायरी सूजी भी बरामद हुई. जिसे तुरंत जब्त कर नष्ट कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान विक्रम चाट भंडार में करीब 10 किलो चाट और बासुकी पकौड़ी चाट की लगभग 10 किलो घुघनी में भी मेटानिल येलो की मिलावट पाई गई. इसके बाद मौके पर ही करीब 5 किलो पकौड़ी समेत मिलावटी खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया.
ALSO READ : Newswave Special: JPSC का बजट 55 करोड़, खर्च कर दिए पौने दस करोड़ और परिणाम सिर्फ विवाद
