रांची कांग्रेस ने संगठन को धार देने की बनाई रणनीति, बूथ से कॉलेज तक कमेटियां होंगी मजबूत

Ranchi: कांग्रेस भवन में आज रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक हुई. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर...

Ranchi Congress has formulated a strategy to strengthen its organization, strengthening committees from booths to colleges.

Ranchi: कांग्रेस भवन में आज रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक हुई. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई. बैठक में महानगर अग्रणी मोर्चा संगठन प्रभारी ज्योति सिंह मथारू ने कार्यकर्ताओं को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपीं. बैठक में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. उनसे कहा गया कि वे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं को दावा और आपत्ति की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे. संगठन को विस्तार देने के लिए अल्पसंख्यक विभाग, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को वार्ड, मंडल और कॉलेज स्तर पर नई कमेटियों का गठन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि संगठन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और सभी मोर्चों की अलग-अलग बैठकें कर कार्ययोजना तय की जाएगी. बैठक में छात्र, युवा और महिलाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: सांसद पप्पू यादव के साधु वेश धारण करने के विरोध में विहिप ने किया सद्बुद्धि हवन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *