पलामू: हुसैनाबाद में तीन वार्डो में विकास कार्यो का किया गया शिलान्यास

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया. शनिवार...

पलामू
विकास कार्यो का किया गया शिलान्यास

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया गया. शनिवार को वार्ड नंबर 08, 10 और 14 में पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की शुरुआत हुई.

नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी और वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर योजनाओं का शुभारंभ किया. इसमें वार्ड नंबर 08 में नाली निर्माण, वार्ड नंबर 10 में PCC सड़क व नाली निर्माण तथा वार्ड नंबर 14 में भीम प्रजापति के घर से जपला चौबे सड़क तक पीसीसी सड़क निर्माण शामिल है.

जलजमाव और जर्जर सड़क से मिलेगी राहत

नगर अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है. इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

ALSO READ: JPSC-JSSC विवाद पर माकपा की अपील, सरकार छात्रों से बातचीत कर निकाले समाधान

लोगों ने जताई खुशी

उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं. स्थानीय लोगों ने भी सड़क और नाली निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि बरसात में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *