JPSC-JSSC विवाद पर माकपा की अपील, सरकार छात्रों से बातचीत कर निकाले समाधान

Ranchi: कम्युनिस्ट पार्टी ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सरकार...

Ranchi: कम्युनिस्ट पार्टी ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सरकार से बातचीत करने की मांग की है. पार्टी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए.

14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर जताई चिंता

माकपा के राज्य सचिवमंडल ने जारी बयान में कहा कि मीडिया में आई खबरों के अनुसार 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में ओएमआर शीट में गड़बड़ी, कथित धांधली से परीक्षा पास करने वाले एक अभ्यर्थी की गिरफ्तारी और पूर्व JPSC अध्यक्ष से पूछताछ जैसे मामलों ने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. ऐसे में छात्रों का आक्रोश स्वाभाविक है.

भर्ती परीक्षाओं में बार-बार विवाद को लेकर माकपा ने उठाए सवाल

पार्टी ने कहा कि झारखंड बनने के बाद JPSC की कई भर्ती परीक्षाएं विवादों में रही हैं. पहले भी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और कुछ सदस्य कथित अनियमितताओं के मामलों में जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है. इसके बावजूद बार-बार ऐसे आरोप सामने आना चिंता का विषय है.

NEET पेपर लीक का हवाला, परीक्षा पारदर्शिता पर दिया जोर

माकपा ने देशभर में चर्चा में रहे NEET-UG पेपर लीक मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है. पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की कि JPSC और JSSC से जुड़े मामलों की जांच पर कड़ी निगरानी रखी जाए. साथ ही आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा कायम रह सके.

Also Read: गिरिडीह: 246 टिन पॉम ऑयल चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *