चक्रधरपुर नगर परिषद ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

West Singhbhum: चक्रधरपुर नगर परिषद ने शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 6206998101 जारी किया है. अब...

चक्रधरपुर
चक्रधरपुर नगर परिषद

West Singhbhum: चक्रधरपुर नगर परिषद ने शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 6206998101 जारी किया है. अब नागरिक साफ-सफाई, कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, नाली, सड़क समेत अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर दर्ज करा सकेंगे.

शिकायतों पर होगी तुरंत कार्रवाई

नगर परिषद के अनुसार, हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों और कर्मियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उनका जल्द समाधान किया जा सके.

विकास कार्यों के लिए सुझाव भी आमंत्रित

नगर परिषद ने नागरिकों से शहर के विकास और जनहित से जुड़े सुझाव देने की अपील की है. प्रशासन ने कहा कि बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए आम लोगों की भागीदारी जरूरी है.

ALSO READ: रांची विश्वविद्यालय में नेशनल केमिस्ट्री डे, कुलपति ने रिसर्च के लिए 4 नई फेलोशिप की घोषणा की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *