चक्रधरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा

West Singhbhum: चक्रधरपुर थाना पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है....

चक्रधरपुर
चक्रधरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

West Singhbhum: चक्रधरपुर थाना पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं.

विशेष टीम ने की कार्रवाई

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक(SP) चाईबासा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की.

चोरी की घटना में शामिल थे आरोपी

30 जून 2026 को पुराना बस्ती निवासी वासुदेव प्रधान के घर से सोने के आभूषण समेत अन्य सामानों की चोरी हुई थी. मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और वार्ड नंबर-01 के साकेत रजक (25) तथा कुंभाटोली निवासी मंगरा मुंडा (24) को गिरफ्तार किया.

चोरी का सामान बरामद

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सोने जैसी गले की चेन और दो टूटी हुई चूड़ियां बरामद की हैं. आरोपियों ने एक अन्य चोरी की घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है.

ALSO READ: चाईबासा: POCSO केस में अदालत का कड़ा रुख, दुष्कर्म-हत्या के दोषी को मिली उम्रकैद की सजा

आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार साकेत रजक के खिलाफ चक्रधरपुर थाने में पहले से चार मामले दर्ज हैं, जबकि मंगरा मुंडा के खिलाफ एक मामला दर्ज है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत SI राम प्रताप सिंह, SI सुनील कुमार पांडेय, ASI बीरबल चौबे, ASI दिलीप कुमार और पुलिस बल की अहम भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *