A S राजीव को सौंपा गया कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का प्रभार

News Wave Desk: केंद्र सरकार ने सतर्कता आयुक्त A S राजीव को कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में कार्य करने के...

AS राजीव

News Wave Desk: केंद्र सरकार ने सतर्कता आयुक्त A S राजीव को कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया है. इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) द्वारा एक औपचारिक अधिसूचना जारी की गई है.

तीन अगस्त से संभालेंगे जिम्मेदारी:

जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है. उनके पदमुक्त होने से उत्पन्न होने वाली रिक्ति के कारण तीन अगस्त से A S राजीव इस पद का प्रभार संभालेंगे. यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक कि नियमित आधार पर नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती.

ALSO READ: जामताड़ा: पंचायतों में योजनाओं की जमीनी हकीकत जांचने पहुंचे अधिकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *