बोकारो थर्मल ओवरब्रिज से हटाई गई बालू और गंदगी, DVC के सफाई अभियान से लोगों को राहत

Bermo: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी ओवरब्रिज पर जमा बालू और गंदगी को हटाने के लिए डीवीसी प्रबंधन ने शनिवार को विशेष सफाई...

Bermo: बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी ओवरब्रिज पर जमा बालू और गंदगी को हटाने के लिए डीवीसी प्रबंधन ने शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया. मजदूरों और ट्रैक्टरों की मदद से ब्रिज पर जमा बालू और मलबे को बड़े पैमाने पर हटाया गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली.

बालू गिरने से जाम हो गए थे नाले

जानकारी के अनुसार रात के समय अवैध रूप से गुजरने वाले बालू लदे ट्रैक्टरों से काफी मात्रा में बालू सड़क पर गिर जाती थी. इससे बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले पूरी तरह जाम हो गए थे. नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी ओवरब्रिज पर जमा हो जाता था.

राहगीरों को हो रही थी परेशानी

पुल पर पानी भरने और बालू बिखरे रहने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ था.

डीवीसी ने शुरू कराया सफाई अभियान

समस्या की गंभीरता को देखते हुए डीवीसी प्रबंधन ने सफाई अभियान शुरू कराया. मजदूरों ने ब्रिज से बालू हटाने के साथ नालों की सफाई भी की, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके.

लोगों ने जताया आभार 

ओवरब्रिज की सफाई होने के बाद वाहन चालकों और आम लोगों ने राहत महसूस की. स्थानीय लोगों ने डीवीसी प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने की मांग की.
ALSO READ: बोकारो: BJYM ने भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *