चाईबासा: महादेवशाल श्रावणी मेला का सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया शुभारंभ

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेवशाल में आयोजित श्रावणी मेला का रविवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर...

चाईबासा
महादेवशाल श्रावणी मेला

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेवशाल में आयोजित श्रावणी मेला का रविवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा भोलेनाथ के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
सांसद जोबा माझी ने कहा कि महादेवशाल श्रावणी मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. विधायक जगत माझी ने कहा कि श्रावण माह में महादेवशाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. प्रशासन एवं मेला समिति के सहयोग से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक मेले में शामिल होने की अपील की. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा मेले की व्यवस्था का भी जायजा लिया,मेला परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला.

ALSO READ: पेरू विमान हादसे में 13 लोगों की मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *