Palamu: जिले के हुसैनाबाद थाना के समीप स्थित एक निजी होटल में प्रगतिशील युवा क्लब की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रंजीत कुमार चंदेल ने की. बैठक में संगठन के विस्तार, पुनर्गठन और क्लब को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

रंजीत कुमार चंदेल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से क्लब की पुरानी कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया गया. साथ ही तत्कालीन अध्यक्ष रंजीत कुमार चंदेल को फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने पर भी विचार किया.
जनहित के मुद्दों पर भी हुई गंभीर चर्चा
बैठक के दौरान बिजली, स्वास्थ्य और साफ-सफाई जैसे जनहित के मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा हुई. सदस्यों ने कहा कि क्लब क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद करेगा. क्लब के नए अध्यक्ष के चयन और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आगामी 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना जताई गई.

ये रहे उपस्थित
बैठक में आनंद कुमार, मुन्ना कुमार देव, प्रदीप पटेल (पीपी), शक्ति पासवान, दिनेश पासवान, असगर अली, वारिश खान, अरविंद यादव, विक्की विक्टर, विकास कुमार पासवान, टीपू सुल्तान, धनंजय कुमार पासवान, संदीप कुमार, विकास कुमार, रितेश पासवान, नीतीश पटेल, शिव कुमार पासवान, लाला गुप्ता, चंदन कुमार, धनंजय चौधरी, आजाद कुमार रजक, धनंजय कुमार, प्रभु कुमार पासवान, वीरेंद्र कुमार तथा मीडिया प्रतिनिधि गौतम पटेल, जितेंद्र रावत और विकास कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के अंत में संगठन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया. स्थानीय लोगों ने भी क्लब की इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया.
ALSO READ : कोडरमा : बैट्री चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, 14 नई बैट्री बरामद
