बैंक में बंधक फ्लैट बेचने और दोबारा लोन लेने का आरोप, सुलोचना केशरी, रंजीत साव सहित कई पर प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: बैंक ऑफ इंडिया की रातू रोड शाखा के मुख्य प्रबंधक आनंद कौशल ने सुलोचना केशरी उर्फ सुलोचना देवी, रंजीत प्रसाद केशरी...

Ranchi
Ai Generated

Ranchi: बैंक ऑफ इंडिया की रातू रोड शाखा के मुख्य प्रबंधक आनंद कौशल ने सुलोचना केशरी उर्फ सुलोचना देवी, रंजीत प्रसाद केशरी उर्फ रंजीत साव, विकास शर्मा, रितेश कुमार मिश्रा, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लालपुर थाना में प्राथमिकी करायी है. आरोप है कि पहले से बैंक के पास बंधक रखे गए फ्लैट को बिना NOC के बेच दिया गया. बाद में उसी फ्लैट की दोबारा बिक्री कर उस पर दूसरे वित्तीय संस्थान से भी ऋण ले लिया गया. बैंक ने पूरे मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य धाराओं के तहत बैंक को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

वर्ष 2012 में लिया गया था होम लोन

बैंक ऑफ इंडिया की रातू रोड शाखा के मुख्य प्रबंधक आनंद कौशल ने लालपुर प्राथमिकी में कहा है कि वर्ष 2012 में सुलोचना केशरी और रंजीत प्रसाद केशरी ने स्टार होम लोन योजना के तहत ऋण लिया था. ऋण के एवज में लालपुर स्थित मधुरेनो अपार्टमेंट का फ्लैट संख्या-104 बैंक के पक्ष में बंधक रखा गया था. ऋण का भुगतान नहीं होने पर वर्ष 2020 में खाते को एनपीए घोषित कर दिया गया.

 मजिस्ट्रेट द्वारा सील तोड़ और बैंक का नोटिस हटा कर बेच दी गयी फ्लैट

प्राथमिकी के अनुसार, मजिस्ट्रेट के आदेश पर सितंबर 2025 में सरफेसी अधिनियम के तहत बैंक ने फ्लैट पर कब्जा कर लिया था. पुलिस और दंडाधिकारी की मौजूदगी में फ्लैट को सील कर उसकी चाबी बैंक को सौंप दी गई थी. बाद में निरीक्षण के दौरान बैंक की सील टूटी मिली और बैंक का नोटिस भी हटाया हुआ पाया गया. प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने बैंक की अनुमति लिए बिना वर्ष 2021 में उक्त बंधक फ्लैट की बिक्री विकास शर्मा के नाम कर दी. इसके बाद वर्ष 2024 में विकास शर्मा ने वही फ्लैट रितेश कुमार मिश्रा को बेच दिया. शिकायत में कहा गया है कि रितेश कुमार मिश्रा ने इसी फ्लैट के आधार पर टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से आवास ऋण भी प्राप्त कर लिया.

ALSO READ: कोडरमा : बैट्री चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, 14 नई बैट्री बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *