रामगढ़: पतरातू में वज्रपात का कहर, खेत में काम कर रही मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Ramgarh: रविवार को पतरातू क्षेत्र में तेज बारिश और गर्जना के साथ गिरे वज्रपात ने भारी तबाही मचाई. अलग-अलग गांवों के खेतों...

Ramgarh: Lightning wreaks havoc in Patratu: Three women, including a mother and daughter, working in the fields, died, two seriously injured.

Ramgarh: रविवार को पतरातू क्षेत्र में तेज बारिश और गर्जना के साथ गिरे वज्रपात ने भारी तबाही मचाई. अलग-अलग गांवों के खेतों में काम कर रही तीन महिलाओं की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं. घायलों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है.

सांकूल गांव: मां और बेटी की एक साथ मौत से छाया मातम

मिली जानकारी के अनुसार, पतरातू प्रखंड के सांकूल गांव में रविवार को रेखा देवी (48 वर्ष) अपनी बेटी रोशनी कुमारी (22 वर्ष) के साथ खेत में काम कर रही थीं. इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे खेत पर आ गिरी. मां-बेटी दोनों इसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही अचेत हो गईं.आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रेखा देवी और रोशनी कुमारी दोनों को मृत घोषित कर दिया. एक ही परिवार की मां-बेटी की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

पलानी गांव: खेत में गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर

दूसरी घटना पतरातू के पलानी गांव की है, जहां खेत में काम कर रहीं तीन अन्य महिलाएं वज्रपात की शिकार हो गईं. वज्रपात की चपेट में आने से सुशांति देवी (30 वर्ष), सुनीता देवी (32 वर्ष) और कंचन कुमारी (20 वर्ष) बुरी तरह झुलस गईं. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा दी गई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉक्टरों ने सुशांति देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता देवी और कंचन कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया.

ASLO READ : सावन की पहली सोमवारी, सुकर्मा योग में करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगा विशेष फल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *