JPSC-JSSC मामला: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन तेज, देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठे

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ...

JPSC-JSSC case: Student agitation intensifies at Ranchi's Jaipal Singh Stadium, Devendra Nath Mahato sits on hunger strike

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम युवाओं और अभ्यर्थियों का मुख्य आंदोलन स्थल (जंतर-मंतर) बना हुआ है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों छात्र अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर डटे हुए हैं.
इसी क्रम में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि सरकार को युवाओं और छात्रों के भविष्य की जरा भी चिंता है, तो उन्हें तुरंत हस्तक्षेप कर छात्रों की सभी जायज मांगों को पूरा करना होगा.

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा सत्याग्रह

आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य के युवा लंबे समय से परीक्षाओं में हो रही धांधली और लीक से पीड़ित हैं.उन्होंने कहा, झारखंड का युवा लाठियां खाकर और प्रताड़ना झेलकर भी अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है. अगर सरकार में इच्छाशक्ति है और उसे छात्रों के भविष्य की परवाह है, तो हमारी मांगों को अविलंब स्वीकार किया जाए. जब तक जेपीएससी और जेएसएससी की कार्यप्रणाली में सुधार और भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं होता, यह आंदोलन खत्म नहीं होगा.

ALSO READ : भारत में पेपर लीक का मायाजाल : NEET-UG पर CBI की नकेल, यूपी, ओडिशा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में STF, CID और EOU के जिम्मे जांच की जिम्मेवारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *