Click Here
Click Here
Click Here

रामगढ़ नगर परिषद को मिला नया उपाध्यक्ष, रोमांचक मुकाबले में रणधीर कुमार ने दर्ज की जीत

Ramgarh : रामगढ़ जिला समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी...

Ramgarh : रामगढ़ जिला समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी गरिमा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस बेहद कड़े मुकाबले में श्री रणधीर कुमार ने बाजी मारी और उन्हें आधिकारिक तौर पर निर्वाचित घोषित किया गया. नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन दावेदारों ने मैदान में ताल ठोंकी थी, जिनमें अरुण कुमार कुशवाहा, रणधीर कुमार और प्रतिभा शरण शामिल थे. मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले अरुण कुमार कुशवाहा ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद मुकाबला सीधा और दिलचस्प हो गया.

रणधीर कुमार को 17, प्रतिभा शरण को मिला 15 वोट

मतदान में रणधीर कुमार को 17 वोट मिला जबकि प्रतिभा शरण को 15 वोट मिले. जीत की घोषणा के उपरांत, निर्वाची पदाधिकारी गीतांजलि कुमारी ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रणधीर कुमार को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा. इसके बाद, नगर परिषद की अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन के आला अधिकारी मुस्तैद रहे. डीसी फैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *