Click Here
Click Here
Click Here

रांची : भाकपा ने सरकार पर बोला हमला, कहा- “गैस की हो रही कालाबाजारी, चुपचाप बैठी है सरकार”

Ranchi: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने राज्य में गैस की कालाबाजारी और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है....

Ranchi: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने राज्य में गैस की कालाबाजारी और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है. अल्बर्ट एक्का चौक स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाकपा नेताओं ने कहा कि आम जनता को लूटने का काम खुलेआम हो रहा है, लेकिन सरकार चुप बैठी है. मौके पर भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक समेत कई नेता मौजूद थे. उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कोई कमी नहीं है, फिर भी कालाबाजारी करने वाले लोग घरेलू सिलेंडर को ₹4000 से ₹5000 तक में बेच रहे हैं. इससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है.

गैस की कमी से खाने-पीने वाली चीजों पर असर : भाकपा

भाकपा नेता ने कहा कि गैस की कमी का सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर पड़ रहा है. चाय, रोटी और सब्जी के दाम तेजी से बढ़ गए हैं. ₹10 की चाय अब ₹15-20 में, ₹10 की रोटी ₹20 में और ₹50 की सब्जी ₹100 में बिक रही है. भाकपा नेता ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों और छोटे होटलों में खाने वाले लोगों को हो रही है. भाकपा ने आरोप लगाया कि गैस माफिया मनमानी कर रहे हैं और प्रशासन इस पर रोक लगाने में नाकाम है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *