‘Spider-Man: Brand New Day’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, 4 दिन में तोड़े कई रिकॉर्ड

Newswave Desk: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’ धूम मचा रही है. फिल्म की कमाई में हर...

'Spider-Man: Brand New Day'
Massive surge in 'Spider-Man: Brand New Day' earnings; breaks multiple records in 4 days.

Newswave Desk: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’ धूम मचा रही है. फिल्म की कमाई में हर दिन जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. पहले दिन शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म की दूसरे दिन कमाई में हल्की गिरावट आई, लेकिन तीसरे दिन इसने फिर रफ्तार पकड़ ली और ओपनिंग डे से भी ज्यादा कारोबार किया. आइए जानते हैं रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

चौथे दिन फिल्म ने की रिकॉर्ड कमाई

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन इसकी कमाई 49.35 करोड़ रुपये रही, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने जोरदार वापसी करते हुए 70.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 76 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 256.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. चौथे दिन की कमाई के साथ फिल्म ने ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ (227.43 करोड़ रुपये), ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (212 करोड़ रुपये) और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (190.5 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की टॉप-5 सूची में शामिल हो गई है और अब यह देश की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. फिल्म में टॉम हॉलैंड मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.

ALSO READ: Women’s Asia Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को मिली कप्तानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *