Chaibasa: बिंजय नदी में नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa: चक्रधरपुर के सिरकासाई के समीप बिंजय नदी से सोमवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी...

Binjay River
Chaibasa: Discovery of newborn's body in Binjay River causes a stir

Chaibasa: चक्रधरपुर के सिरकासाई के समीप बिंजय नदी से सोमवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार, सुबह मछली पकड़ने गए कुछ युवकों की नजर नदी किनारे बहकर आए शव पर पड़ी. उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने शव को नदी से बाहर निकालकर किनारे रखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की खबर फैलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा 

ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को नदी में फेंक दिया गया होगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई तथा शव नदी तक कैसे पहुंचा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

ALSO READ: धनबाद पुलिस ने जुलाई में निपटाए 765 लंबित मामले, कोर्ट में सौंपी चार्जशीट और फाइनल रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *