22 अगस्त को होगी हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव की काउंटिंग, नो ड्यूज की अंतिम तिथि 5 अगस्त 

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल द्वारा अधिकृत निर्वाचन समिति ने...

image: AI generated

Ranchi: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल द्वारा अधिकृत निर्वाचन समिति ने एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के चयन के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है.काउन्सिल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए 21 अगस्त 2026 को मतदान होगा जिसके तुरंत बाद 22 अगस्त से मतों की गिनती शुरू की जाएगी. 

ये है चुनाव का शिड्यूल 

  • बकाया शुल्क चुकता करने की अंतिम तिथि: 05 अगस्त 2026 दिसंबर 2025 तक का बकाया क्लियर करना है
  • वोटर लिस्ट बार काउंसिल को भेजने की तिथि: 06 अगस्त 2026
  • वोटर लिस्ट का प्रदर्शन: 10 अगस्त 2026
  • आपत्ति दर्ज करने की तिथि: 10 अगस्त से 11 अगस्त 2026 दोपहर 4:30 बजे तक
  • अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन: 11 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे
  • नामांकन फॉर्म वितरण: 12 अगस्त से 14 अगस्त 2026 दोपहर 3:00 बजे तक
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक
  • स्क्रूटनी (जांच) एवं प्रत्याशियों की सूची: 17 अगस्त 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026 दोपहर 3:30 बजे तक
  • प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन: 18 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक 
  • मतदान की तिथि: 21 अगस्त 2026 सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • मतगणना एवं परिणाम: 22 अगस्त 2026 से सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक या अंतिम परिणाम आने तक

Read Also: एनकाउंटर: झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर, देखें तस्वीरें-

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *