NewsWave Desk : बिहार उपचुनाव के लिये मतगणना शुरू हो गयी है. बांकीपुर सीट के लिये उपचुनाव हुआ था. शुरूआती मतगणना के अनुसार जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे चल रहे है. वहीं, बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर है. चुनाव आयोग के मुताबिक बांकीपुर सीट पर कुल 31 राउंड की काउंटिंग होनी है. यहां अभी दूसरे राउंड की गिनती पूरी हुई है. जिसमें प्रशांत किशोर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं.
1161 वोटों से प्रशांत किशोर आगे
फिलहाल, प्रशांत किशोर को 3795 और नीरज कुमार को 2634 वोट मिले हैं. इस तरह प्रशांत किशोर 1161 वोटों से आगे हैं. जबकि आरजेडी RJD की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं. बांकीपुर सीट पटना के शहरी इलाके में मौजूद है और इसे बीजेपी BJP का मजबूत गढ़ माना जाता है.
दतिया में BJP के आशुतोष तिवारी आगे
मध्य प्रदेश में भी उपचुनाव की मतगणना जारी है. यहां दतिया सीट पर बीजेपी BJP के आशुतोष तिवारी आगे चल रहे हैं. जबकि गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के ही सतेंद्रभाई पटेल आगे चल रहे हैं. इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी.

ALSO READ : 22 अगस्त को होगी हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव की काउंटिंग, नो ड्यूज की अंतिम तिथि 5 अगस्त
