EXCLUSIVE: हेमंत सरकार में संगठित अपराध-मुक्त होने की ओर अग्रसर झारखंड प्रदेश, 26 एनकाउंटर कई कुख्यात अपराधी ढेर

SAURAV SINGH Ranchi: झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों, गैंगस्टर और अवैध कारोबार में लिप्त माफियाओं के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की ताबड़तोड़...

EXCLUSIVE: Jharkhand moves towards becoming free of organized crime under the Hemant government, with 26 encounters that have killed several notorious criminals.

SAURAV SINGH

Ranchi: झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों, गैंगस्टर और अवैध कारोबार में लिप्त माफियाओं के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से राज्य संगठित अपराध से मुक्ति की राह पर तेजी से बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कड़े रुख और “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत पुलिस महकमे को दिए गए सख्त निर्देशों का असर अब धरातल पर साफ दिखने लगा है. पिछले डेढ़ साल की बात जाए तो झारखंड के अलग अलग जिले के पुलिस और अपराधियों के बीच 26 एनकाउंटर की घटनाएं हुई है. जिनमें छह अपराधी मारा गया और 20 से अधिक अपराधी घायल हुए. रांची पुलिस और अपराधियों के साथ सबसे अधिक नौ एनकाउंटर की घटनाएं हुई हुआ, इसके अलावा धनबाद और जमशेदपुर में दो दो एनकाउंटर की घटना हुई. इसके अलावा बोकारो, चतरा, रामगढ़ और पलामू में भी एनकाउंटर की घटनाएं सामने आई है.

सख्त पुलिसिंग और बड़े गैंगस्टरों पर शिकंजा

राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गृह विभाग और पुलिस स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं. हाल ही में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए गए अभियानों में कई बड़े गैंगस्टरों और उनके गुर्गों पर शिकंजा कसा गया है.

पुलिस कस्टडी और ट्रांजिट के दौरान हुई मुठभेड़ों और समन्वित अभियानों से प्रमुख आपराधिक गिरोहों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है.

क्यों बदला माहौल?

जानकारों का मानना है कि पुलिस को मिली फ्री-हैंड वर्किंग स्टाइल और आधुनिक हथियारों के साथ-साथ बेहतर इंटेलिजेंस नेटवर्क ने इस बदलाव में बड़ी भूमिका निभाई है. राज्य सरकार द्वारा पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने और अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देशों के बाद जमीन पर यह असर दिखने लगा है. झारखंड पुलिस की इस अटैकिंग छवि ने न केवल अपराधियों के सिंडिकेट को तोड़ा है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया है.

अब देखना यह है कि पुलिस की यह कार्रवाई आने वाले समय में राज्य के अपराध ग्राफ को कितना नीचे ला पाती है.

डेढ़ साल में 26 एनकाउंटर जाने कब कब हुई घटनाएं

– 02 अगस्त 2026: साहिबगंज जेल से धनबाद मंडल कारा में शिफ्ट करने के लिए लाया जा रहा कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा रविवार की देर रात जामताड़ा में मुठभेड़ में ढेर हो गया. वह झारखंड के अपराध जगत का बड़ा नाम था.

– 31 जुलाई 2026: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के आराहरा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक आरोपी घायल हो गया था.

– 24 जुलाई 2026: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया.

– 09 जुलाई 2026: जमशेदपुर जिले के मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है. एनकाउंटर में राहुल हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे को गोली लगी थी.

– 06 जुलाई 2026: रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का कुख्यात शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा घायल हो गया, उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी.

– 18 जून 2026: रांची में आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंकने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में पुलिस की गोली से घायल हो गया.

– 11 अप्रैल 2026: राजधानी रांची में भार्गव सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया, जिसमें उसके पैर में दो गोलियां लगीं

– 06 अप्रैल 2026: रामगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी घायल हो गया था.

– 03 अप्रैल 2026: पलामू पुलिस एवं अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान के पैर में गोली लगी थी.

– 02 अप्रैल 2026: बोकारो के बालीडीह में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ.

– 16 मार्च 2026 : धनबाद भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि एक अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया.

– 08 मार्च 2026: धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के अपराधी और पुलिस के बीच एनकाउंटर में एक अपराधी घायल हुआ.

– 29 जनवरी 2026, जमशेदपुर: अपहरण मामले में तीन कुख्यात अपहर्ता घायल.

– 05 दिसंबर 2025, पिपरवार: जुबेर अंसारी घायल.

– 28 अक्टूबर 2025, जमशेदपुर: एक अपराधी के पैर में गोली लगी.

– 19 अक्टूबर 2025, रांची: विजय नाग हत्याकांड का आरोपी अभिषेक सिंह घायल.

– 14 अक्टूबर 2025, धनबाद: भानु मांझी मुठभेड़ में घायल.

– 13 अक्टूबर 2025, मैक्लुस्कीगंज: प्रभात कुमार राम घायल.

– 13 अक्टूबर 2025, तुपुदाना: सुजीत सिन्हा गिरोह के आफताब को गोली लगी.

– 10 अक्टूबर 2025, रांची: रातू थाना क्षेत्र में दो अपराधी घायल.

– 20 सितंबर 2025, चतरा: उत्तम यादव पुलिस कार्रवाई में मारा गया.

– 11 अगस्त 2025, गोड्डा: सूर्या हांसदा मुठभेड़ में ढेर.

– 31 मार्च 2025: यूपी एसटीएफ, झारखंड एटीएस और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अनुज कनौजिया मारा गया.

– 27 मार्च 2025: भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड से जुड़ा रोहित एनकाउंटर में घायल हुआ.

– 11 मार्च 2025: 100 से अधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर अमन साहू को एटीएस ने मार गिराया.

– 11 जनवरी 2025, रामगढ़: राहुल तूरी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

ALSO READ : चक्रधरपुर: स्कूल की जमीन पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्राम सभा में जमीन मापी और सीमांकन कराने की मांग

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *