Simdega : जलडेगा थाना क्षेत्र के लम्बोई गांव में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति की जहरीला कीटनाशक खाने से मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंद गोंड के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
नशे में घर पहुंचा पति, सब्जी पर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, गोविंद गोंड शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना मांगा. भोजन परोसने के बाद उसे सब्जी पसंद नहीं आई, जिस पर उसने गुस्से में सब्जी फेंक दी और पत्नी से विवाद करने लगा. इसी दौरान उसने घर में रखा जहरीला कीटनाशक पी लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, सिमडेगा लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : पलामू : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विकास दूबे
